#PATNA : एयरपोर्ट पर दो नई पहल, प्रवेश द्वार की संख्या बढ़ी एवं पार्किंग सख्त

#BIHAR #INDIA : पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार से दो नई पहल की जा रही है। एक ओर एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश द्वार की संख्या बढ़ाई जा रही है वहीं एयरपोर्ट की पार्किंग व परिसर की आवाजाही के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। यात्रियों की कतारें छोटी करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने नया प्रवेश द्वार बिल्डिंग के निकास द्वार के बगल बनकर तैयार कराया है।

इस गेट के सामने ही इंडिगो एयरलायंस के बोर्डिंग काउंटर हैं। इस प्रवेश द्वार के खुलने से सभी यात्रियों को राहत मिलेगी। विशेषकर इंडिगो के विमान एयरपोर्ट पर अधिक संख्या में होने और गेट के सामने ही इंडिगो के काउंटर होने से उन यात्रियों को विशेष लाभ होगा। अगले एक हफ्ते के भीतर इस प्रवेश द्वार को खोलने का निर्णय लिया गया है। पटना एयरपोर्ट पर विमानों में सवार होने से पहले यात्रियों को बोर्डिंग गेट से भी गुजरना पड़ता है। कोहरे के समय में एक साथ कई विमानों की बंचिंग के दौरान समस्या गहरा जाती है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां भी एक गेट बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि इसे कब शुरू किया जाएगा इसे लेकर निर्णय बाकी है।

पार्किंग नियमों में अहम बदलाव, गलत पार्किंग पर आठ गुणा जुर्माना

मंगलवार से एयरपोर्ट परिसर में वाहनों के प्रवेश और निकास के दस मिनट के फ्री टाइम को खत्म कर दिया जाएगा है । छह मिनट में आपको आपके वाहन के साथ परिसर से बाहर निकलन होगा। परिसर में वाहनों के पिक अप और ड्रॉप करने के लिये प्राइवेट वाहनों से पैसे नहीं लगेंगे। एयरपोर्ट में कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर 40 रुपए का एक्सेस चार्ज लगेगा। वाहन के साथ परिसर में प्रवेश के बाद छह मिनट में आपको आपके वाहन के साथ परिसर से बाहर निकलना होगा। लेन में गलत पार्किंग या टर्मिनल बिल्डिंग के सामने तीन मिनट से ज्यादा पार्किंग पर सामान्य शुल्क से आठ गुना अधिक जुर्माना लगेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.