#MUZAFFARPUR : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल “गौशाला” में खेल-कूद प्रतियोगिता का पाँचवा दिन समाप्त

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल, गौशाला के परंगम में चल रहे छः दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के पांचवे दिन रेड हाउस शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

येल्लो हाउस रेड हाउस को टक्कर देते हुए 98 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि 95 अंकों के साथ ग्रीन हाउस ने तीसरे स्थान को अपने कब्जे में लिया। पिछले चार दिनों के तरह आज भी प्रतिभागियों जोश देखने लायक था। खेल के प्रति खिलाड़ियों की रुचि देखकर दर्शकगण गदगद हो गए।

दर्शकदीर्घा में उपस्थित हजारों की संख्या में अभिभावकगण और छात्रगण ताली बजा-बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे। वैसे तो आज बहुत सारे खेल खेले गए लेकिन आज के खेल का मुख्य आकर्षण ‘टेबल टेनिस’ और ‘100 मीटर रेस’ रहा जिसमे लगातार दर्शकों की तालियों से खेल का मैदान गूंजता रहा।

आज की खेल की समाप्ति पर विजेताओं के बीच विद्यालय के इंचार्ज द्वारा मैडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कल इस वार्षिक खेल-कूद (खेल -सप्ताह) का समापन होगा जिसमें मुख्य अतिथि जिला अधिकारी होंगे।

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading