#PATNA : अब मदरसा बोर्ड के विद्यार्थी भी करेंगे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पढ़ाई

#BIHAR #INDIA : मदरसा बोर्ड के विद्यार्थी भी अब एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पढ़ाई करेंगे। बोर्ड ने जनवरी 2020 से इसे लागू करने का फैसला लिया है। कक्षा एक से 12 तक (वस्तानियां, फोकानियां और मौलवी) में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। अरबी विषय को छोड़कर विज्ञान, गणित, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय की अब एनसीईआरटी किताब से पढ़ाई होगी। इसकी घोषणा बोर्ड अध्यक्ष अब्दुल कयूम अंसारी ने एएन सिन्हा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मदरसों में काफी बदलाव हुआ है। पिछले एक साल में कई नयी शुरुआत मदरसा बोर्ड में हुई है। ऑनलाइन अंक पत्र की व्यवस्था का फायदा छात्रों को हुआ है। अब परीक्षा फार्म भी ऑनलाइन भराया जा रहा है। इन तमाम व्यवस्था से छात्रों की संख्या भी अब मदरसों में बढ़ेगी।

बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेगी एनसीईआरटी किताबें

अब प्रदेशभर के मदरसा में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं को घर बैठे एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध होंगी। बिहार राज्य मदरसा बोर्ड ने एनसीईआरटी के सभी किताबों का ई-बुक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया है। विद्यार्थी ऑनलाइन किताबें डाउनलोड कर पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड के मुख्य कार्यालय पटना और क्षेत्रीय कार्यालय पूर्णिया में बुक स्टॉल खोले गये हैं। यहां से मदरसा प्रशासन और विद्यार्थी किताबों की खरीदारी कर पायेंगे। यहां पर प्रिंटेड दाम का किताबें दी जाएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading