प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी, देखें…

UPTET admit card 2019: 22 दिसंबर को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2019 के लिए एडमिट कार्ड आज जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड दोपहर 2 बजे बाद जारी किए गए। इस लिंक पर क्लिक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, वनटाइम पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वो updeled.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अभी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के कारण वेबसाइट काम नहीं कर रही है। थोड़ी देर बाद रिफ्रेश करते रहें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थियों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। आपको बता दें कि बड़ी संख्या में इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यूपीटीईटी-2019 के लिए कुल 16,34,249 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.