आईपीएच में सहायक अभियंता सिविल के भरे जाएंगे इतने पद

सिंचाई और जन स्वास्थ्य विभाग में सहायक अभियंता सिविल के 293 पद भरे जाएंगे। इस संबंध में आईपीएच सचिव डॉ. आरएन बत्ता की जारी अधिसूचना को राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया है। इनमें से 25 फीसदी पदों को सीधे या सेकेंडमेंट आधार पर भरा जाएगा।

add2

75 फीसदी पदों को पदोन्नति से भरा जाना है। इस अधिसूचना के अनुसार प्रथम श्रेणी राजपत्रित सहायक अभियंता के कुल 293 पदों को आईपीएच विभाग में भरा जाएगा।

ये पद हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए 18 से 45 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। सहायक अभियंता के लिए सरकार ने 15600 रुपए-39100 रुपये जमा 5400 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading