बिग बॉस छोड़ने को लेकर सलमान ने दी प्रतिक्रिया

सलमान खान ‘बिग बॉस’ से दस साल से जुड़े हैं। ‘बिग बॉस 13’ सलमान का दसवां सीजन है जिसे वह होस्ट कर रहे हैं। खास बात है कि ‘बिग बॉस’ का ये सीजन पांच हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। शो के आगे बढ़ने के बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान बढ़े हुए समय में शो को होस्ट नहीं करेंगे।

add2

इस पूरे मामले पर पहली बार दबंग खान ने प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान ने हाल ही में मुंबई मिरर वेबसाइट से बात करते हुए शो छोड़ने की खबरों पर जवाब दिया। सलमान ने कहा- ‘मेरा एक हिस्सा उस हिस्से को काटकर बाहर फेंक देना चाहता है और दूसरा हिस्सा उसे रखना चाहता है। बाद वाला हिस्सा हावी है जो इसे फेंकना चाहता है।’

add

इसके बाद सलमान से पूछा गया क्या आपको यह शो पसंद है? जवाब में अभिनेता ने कहा- ‘मुझे पसंद है। यह तनावपूर्ण हो जाता है लेकिन बहुत कुछ सीखता हूं। मुझे पता चलता है कि देश कहां जा रहा है। मूल्यों, नैतिकताओं और सिद्धांतों को क्या हो रहा है। सबसे अच्छी बात ये है कि जब सेलेब्स शो से बाहर निकलते हैं वो बिल्कुल भी वैसे नहीं होते हैं जैसे शो में दिखते हैं। ऐसा नहीं है कि वे शो में परफॉर्म कर रहे है, वो घर उन्हें वैसा बना देता है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading