#DELHI : मराठवाड़ा क्षेत्र के लंबित मुद्दों को लेकर अनशन करेंगी पंकजा मुंडे

#DELHI #INDIA : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता पंकजा मुंडे ने गुरुवार को कहा है कि वे पार्टी नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं 27 जनवरी को मराठवाड़ा क्षेत्र के लंबित मुद्दों को लेकर अनशन करूंगी। बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं समूचे महाराष्ट्र का दौरा करके गोपीनाथ मुंड के नाम पर बने संगठन के लिए काम करूंगी।

इससे पहले बीते हफ्ते पंकजा मुंडे ने कहा था कि मैं पार्टी नहीं छोड़ रही हूं। दलबदल मेरे खून में नहीं है। भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने उन अफवाहों का भी खंडन किया था जिनमें कहा गया था कि उनके ट्विटर परिचय से भाजपा को हटाने का मकसद अपनी पार्टी पर दबाव बनाना था।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.