#PATNA #BIHAR #INDIA : भारतीय मित्र पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा केवटि ब्लॉक मोटर वाहन एक्ट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ का पुतला फूं’का का गया। भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धनेश्वर महतो ने कहा माननीय प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री दोनों ही जुम’लेबाज हैं, जनता को ठ’गना एवं बेवकूफ बनाना ही इनका एकमात्र काम है।

गरीब आदमी के थाली से प्याज तक गायब कर दिया गया है। वास्तव में केंद्र सरकार कुछ उद्योगपति का’लाबाजारीओं की क’ठपुतली है और उन्हीं के लिए यह काम करती है। माननीय नीतीश कुमार जी बिहार में मोटर वाहन एक्ट लागू करके बिहार के जनता को लू’टने का काम कर रहे हैं। शराबबंदी पूरी तरह से फ्लॉप है, हर गांव में चौक चौराहे पर खुलेआम शराब बिकता है और प्रशासन की चांदी हुई पड़ी है काला’बाजारीओ की चांदी हुई पड़ी है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतनी यूपी में दु’ष्कर्म की वा’रदात होती है तो वह कहते हैं कि हम इंसानों की फिक्र नहीं करते हैं, हम जानवर की फिक्र करते हैं।

योगी आदित्यनाथ को जानवरों से ही वोट लेना चाहिए था और यह कहे कि हम जानवर के ही मुख्यमंत्री हैं इंसानों के नहीं। जनता से बहुत बड़ी भूल हुई है जो ऐसे नेताओं को चुना गया है। मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इमेतयाज उर्फ भोला युवा, दरभंगा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अनवर उर्फ चांद राजेश कुमार महतो, मोहम्मद नूरेन, जावेद मोहम्मद अलार्म, राम लखन महतो, विश्वनाथ महतो, नवीन भंडारी, प्रकाश चौधरी, लालबाबू यादव और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
