बहू ने सास से पूछा बेटी-बहू में अन्तर,शर्मीला ने दिया बेबाक जवाब

फिल्मों के अलावा बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान रेडियो शो ‘वॉट वूमेन वॉन्ट’ भी करती है। इस शो के दूसरे सीजन की शुरुआत में करीना ने बतौर मेहमान अपनी सास और मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर को बुलाया। इस दौरान करीना ने उनसे बहू और बेटी के बीच क्या अंतर होता है ये सवाल पूछा।

add2

शर्मिला ने करीना के सवाल का जवाब देते हुए कहा- ‘बेटी के साथ आप बड़े होते हो। आपको पता होता है कि उसे किस बात पर गुस्सा आता है और उससे कैसे निपटना है।’

शर्मिला ने आगे कहा- ‘आप बहू से तब मिलते हैं जब वह एडल्ट हो चुकी होती है। आपको पता नहीं होता है कि उसका स्वभाव कैसा है, तो आपको उसके साथ घुलने मिलने में समय लगता है। बहू आपके घर आती है तो ये आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप उसे सहज महसूस कराएं। साथ ही उनके रिश्तों के बीच ज्यादा न आएं। अगर मैं कहूं मेरे बेटे को यह डिश पसंद है तो इस तरह की शो ऑफ की चीजें बंद कर देनी चाहिए। दोनों के रिश्ते को बेहतर होने का मौका देना चाहिए।’

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.