नागरिकता बिल के वि’रोध में गायक पापोन ने अपना शो किया कैंसिल, कहा- मेरा असम रो रहा है

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में वि’रोध प्रदर्शन हो रहा है। इसकी आग अब बॉलीवुड स्टार्स तक भी पहुंचने लगी है। इसी के वि’रोध में कई लोकप्रिय गाने गा चुके मशहूर गायक पापोन ने दिल्ली में अपना शो कैंसिल दिया है।

add2

पापोन ने ट्वीट कर लिखा, ‘प्रिय दिल्ली, मुझे बहुत खेद है, लेकिन मैंने योजना के अनुसार कल होने जा रहे कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं करने का फैसला किया है। मेरा गृह राज्य असम ज’ल रहा है, रो रहा है और वहां क’र्फ्यू लगा हुआ है। मैं अपने मन की वर्तमान स्थिति में आपका मनोरंजन करने में सक्षम नहीं हूं।’

add

एक और ट्वीट करते हुए पापोन ने आगे लिखा है, ‘मुझे मालूम है कि आपके साथ अन्याय हुआ है क्योंकि आपने बहुत पहले से शो के टिकट खरीदे होंगे और काफी पहले से इस शो की तैयारी की होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि शो के ऑर्गेनाइजर्स आपकी मदद करेंगे। मैं वादा करता हूं कि मैं भविष्य में आपके लिए परफॉर्म जरुर करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग इस बात को समझेंगे।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.