आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर ब’वाल जारी है। जाट समुदाय का आ’रोप है कि फिल्म में भरतपुर के तत्कालीन महाराजा सूरजमल के किरदार को ग’लत तरीके से पेश किया गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में फिल्म के शोज बंद कराए गए हैं। अब इसकी आग मध्यप्रदेश में फैल रही है।

मध्यप्रदेश में भी फिल्म पानीपत को लेकर विरोध शुरू हो गया है। यहां जाट संगठनों ने आशुतोष गोवारिकर की पानीपत के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। राज्य के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे जाट समुदाय के साथ हैं।
