सैमसंग ने ए सीरीज के तहत गैलेक्सी ए51 और ए71 को वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों डिवाइसेज में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक दोनों डिवाइसेज की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
कंपनी ने गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत वियतनामी डोंग करीब 24,500 रुपये रखी है। साथ ही 16 दिसंबर से इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी और 27 दिसंबर तक ग्राहकों के लिए मार्केट में उपलब्ध होगा। वहीं, कंपनी इस फोन के 4 जीबी, 6 जीबी के साथ 8 जीबी रैम वाले वर्जन को जल्द ही ग्लोबल लेवल पर पेश करेगी।

वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने गैलेक्सी ए71 के प्राइस की जानकारी साझा नहीं की है। इसके साथ ही कंपनी ए71 के 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दे सकती है। वहीं, सैमसंग के दोनों डिवाइस एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।
कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ 15 वॉट का फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
