यूपीपीएससी खंड शिक्षा अधिकारी के पद के लिए अब नहीं होगा इंटरव्यू

यूपीपीएससी खंड शिक्षा अधिकारी ( Block Education Officer ) के पद के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा (प्री) में सफल होने वाले मुख्य परीक्षा (मेंस) में शामिल होंगे। चयन मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 300 नंबर की होगी।

इसमें ढाई-ढाई नंबर के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटे दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला 200 नंबर का सामान्य अध्ययन और दूसरा 200 नंबर का सामान्य हिन्दी एवं निबंध का पेपर होगा। दूसरे पेपर में 100 नंबर सामान्य हिन्दी और 100 नंबर हिन्दी निबंध के लिए होंगे। मुख्य परीक्षा में कुल 40 दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसमें 10 प्रश्न सामान्य उत्तरीय होंगे, जिसका उत्तर 125-125 शब्दों में देना होगा, 10 लघु उत्तरीय होंगे, उत्तर 50-50 शब्दों में लिखना होगा। शेष 20 अति लघु उत्तरीय होंगे, जिसका उत्तर 25-25 शब्दों में लिखना होगा। सामान्य उत्तरीय प्रश्न 10-10 नंबर, लघु उत्तरीय प्रश्न 6-6 नंबर तथा अति लघु उत्तरीय 2-2 नंबर के होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.