टीवी की दुनिया में हुई ‘गुत्थी’ की वापसी

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में गुत्थी के किरदार से घर-घर में नई पहचान पाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर फिर एक बार अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बार वह कपिल शर्मा के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहुचर्चित शो ‘बिग बॉस’ में नजर आएंगे।

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘बिग बॉस’ के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुनील ग्रोवर अपने गुत्थी के किरदार में शो में रंग जमाते हुए नजर आ रहे हैं

add2

चैनल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए इस वीडियो की शुरुआत गुत्थी के आवाज से होती हैं जिसमें वह कहती हैं, ‘हम आए हैं इस बगिया में, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन।’ इसके बाद वह ‘बिग बॉस’ के मंच पर एंट्री करती हुई नजर आती हैं।

वीडियो में सलमान खान भी जोर-जोर से हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गुत्थी, सलमान से लिपटा-लिपटी करती हुई देखी गईं जिससे सलमान खुद को बचाते हुए नजर आए।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.