भारतीय सामानों को अपने यहां आने से रोकना पाकिस्तान को पड़ा भारी

तनाव के बीच भारतीय सामानों को अपने यहां आने से रोकना पाकिस्तान पर भारी पड़ रहा है। भारतीय सामानों की मांग को पूरा करने के लिए अब गैरकानूनी तौर तरीके अपनाए जा रहे हैं और इनके जरिए सामान पाकिस्तान पहुंचाए जा रहे हैं।

‘जंग’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वस्तुओं को अन्य देशों के बंदरगाहों से पाकिस्तान भेजे जाने का खुलासा हुआ है। भारतीय सामानों की पैकिंग बदलकर इन्हें पाकिस्तान पहुंचाया जा रहा है। और, यह उस स्थिति में हो रहा है जब पाकिस्तान सरकार ने भारतीय सामानों पर रोक लगाई हुई है।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संघीय राजस्व ब्यूरो के चेयरमैन शब्बर जैदी ने बातचीत में इसे स्वीकार किया कि भारतीय सामान लेबल बदलकर पाकिस्तान लाए जा रहे हैं और इसके लिए दूसरे देशों के बंदरगाहों को इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कई मामले पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सामान को चोरी-छिपे देश लाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading