कुरुक्षेत्र ऑटोमोबाइल में भयंकर आग लगने से एक दर्जन से अधिक ऑटो आग की चपेट में आ गए, दो करोड़ का नुकसान

सिरमौर। औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के तहत आने वाले मोगिनंद में देर रात करीब 12:30 बजे के आसपास कुरुक्षेत्र ऑटोमोबाइल में भयंकर आग लग गयी। आग की चपेट में एक दर्जन से अधिक ऑटो भी आ गए। आग से कंपनी को डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान हुआ है। जैसे ही फायर ब्रिगेड का आग की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग इतनी भयंकर थी कि उसे काबू करने के लिए नाहन से भी फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। भारी मशक्कत के बाद सुबह 7:00 बजे आग पर काबू पाया गया।
गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों पर्यटन नगरी मनाली के समीप रांगडी में होटल रीवर रिजेंसी में आधी रात को एक बजे अचानक आग लग गई थी। आग लगने से होटल में ठहरे सैलानियों सहित रांगड़ी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी । आग लगने से होटल के टॉप फ्लोर को भारी नुकसान पहुंचा था। आग होटल के टॉप फ्लोर में लगी थी, आग से 20 लाख की सम्पति राख हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.