डीएमआरसी का कहना है कि उम्मीद है कि अगले साल के मध्य तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। हालांकि यात्री इस कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं होंगे। फिलहाल डीएमआरसी दो निजी बैंकों के साथ मिलकर इस तरह की सुविधा दे रहा है। उन बैंकों का डेबिट व क्रेडिट कार्ड ही कांबो कार्ड की तरह काम करता है।
टच करते ही रिचार्ज
निजी एजेंसी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के नियमों के अनुसार सभी बैंकों के साथ समझौता कर कार्ड जारी करेगी। कार्ड की राशि समाप्त होने के बाद किसी भी स्टेशन के एएफसी (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन) गेट पर उसे टच करते ही वह खुद रिचार्ज हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेट्रो में प्रतिदिन औसतन 28 लाख यात्री सफर करते हैं। इसमें से 70 फीसद यात्री मेट्रो के स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं
यहां पर बता दें कि दिल्ली मेट्रो में सिर्फ उन्ही लोगों को किराए में 10 फीसद छूट मिलती थी जो सिर्फ नॉन पीक आवर्स में मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट करते थे। बता दें कि ये डिस्काउंट मेट्रो कार्ड से सफर करने पर मिलाने वाले 10 फीसद छूट के अलावा दिया जाता है। कुल मिलाकर यात्री को 20 फीसद का डिस्काउंट मिल जाता है।
ये हैं ‘नॉन पीक आवर्स’
पहला टाइम जोन मेट्रो शुरू होने से लेकर सुबह के 8 बजे तक होता है। दूसरा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे और तीसरा रात 9 बजे से लेकर मेट्रो बंद होने तक रहेगा। हालांकि दिल्ली मेट्रो ने ये साफ कर दिया है कि पीक आवर्स के समय जो यात्री मेट्रो में एंट्री और एग्जिट करते हैं उन्हें ये छूट नहीं मिलेगी।
पीक आवर्स: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक
नॉन पीक आवर्स: पीक आवर्स को छोड़कर कोई भी समय।