हाल ही में मिले एक तोहफे को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए आभार प्रकट करते हुए अपने घर के पते का खुलासा कर मानुषी छिल्लर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।
इसकी जानकारी मिलते ही उनकी कोर टीम ने इसे सुरक्षात्मक दृष्टि से गं’भीर मु’द्दा बताते हुए तत्काल इस पोस्ट को हटाने का आग्रह भी किया लेकिन ये पोस्ट हटाने से पहले ही लोगों की इस पर नजर पड़ चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक अपने घर के दरवाजे पर फूलों के गुलदस्ते देख मानुषी को काफी खुशी महसूस हुई और उनका शुक्रिया अदा करने के फेर में ही उन्होंने अपना पता सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद तो मानुषी के घर के बाहर फूलों के गुलदस्तों की बहार आ गई।
मानुषी के करीबी सूत्रों ने बताया कि मानुषी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों के प्रेम को स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
