हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ 92वें ऑस्कर अवॉर्ड की रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में अब ‘गली ब्वॉय’ के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की प्रतिक्रिया इस पर आई है।

अभिनेता फरहान अख्तर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में फिल्म के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर पहली बार रिएक्ट किया है। फरहान ने स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में अपने मन की बात कही है।

फरहान ने इंटरव्यू में कहा, ‘हम दुखी हैं कि गली ब्वॉय ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई, लेकिन खुशी इस बात की है कि वहां तक पहुंचे और मुकाबला किया। उन सारी फिल्मों को मेरी बहुत शुभकामनाएं जो आगे गई हैं’। बता दें कि फरहान के अलावा अभी जोया अख्तर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का रिएक्शन सामने नहीं आया है।