मंजू वर्मा ने डाली कोर्ट में अर्जी, फरार घोषित न करें

PATNA : बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा मंजू वर्मा को लेकर कोर्ट में अर्जी डाली गई है. कोर्ट में डाली गई इस अर्जी में उन्हें फरार घोषित नहीं करने की मांग की गई है. वहीं कोर्ट ने आज इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.  बता दे कि आज सुबह से ही खबर आ रही है कि बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा आर्म्स एक्ट मामले सरेंडर कर सकती हैं. बता दे कि मंजू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है. वहीं अब मंजू वर्मा के तरु से उनके वकील ने कोर्ट में अर्जी डाली है.

बता दें कि इससे पहले पुलिसिया दबाव के बाद मंजू के पति चंद्रशेखर वर्मा ने बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर किया था. अब खबरें हैं कि मंजू वर्मा भी सरेंडर कर सकती हैं. बता दे कि आज कोर्ट में पेशी के दौरान मंजू वर्मा के पति चंद्रशेंखर ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत उनपर वारंट जारी हुआ है. वे न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत ही आत्मसम्पर्ण करेंगी.

वहीं आज ही मंजू वर्मा के वकील ने मंझौल कोर्ट में उन्हे फरार घोषित न करने और कुर्की नहीं करने की मांग को लेकर अर्जी डाली है. जिसे लेकर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट में दी गई इस अर्जी में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री वर्मा के लिए कोर्ट से समय मांगा गया है. साथ हीं कोर्ट से उनकी सम्पत्ति की कुर्की और इसके लिए इश्तेहार निकालने को लेकर भी रोक लागने की मांग की हैं. उन्होने अपनी अर्जी में कहा है कि मंजू वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी डाली हे इस लिए उन्हे फरारी घोषित नहीं किया जा सकता.

बताते चलें कि बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के जवाब पर हैरानी जताई थी.मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पूर्व मंत्री मंजू वर्मा कहीं छिप गई हैं. वह हमें मिल नहीं पा रही हैं. इस जवाब पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई और कहा कि बड़ी अजीब बात है. बिहार सरकार को पता ही नहीं कि उसकी पूर्व मंत्री कहां हैं. इसका मतलब बिहार में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. राज्य सरकार की ओर से वकील रंजीत कुमार ने कहा कि पूर्व मंत्री का ढूंढने के प्रयास हो रहे हैं.

इससे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बालिकाओं के साथ यौन शोषण के मामले में मंजू वर्मा की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से कहा कि मंजू वर्मा बिहार सरकार की ही पूर्व मंत्री हैं, कोई भगोड़ा नहीं. बिहार सरकार कल तक बताए कि मंजू वर्मा के मामले में क्या हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले के मुख्य अभियुक्त बृजेश ठाकुर को बिहार से पंजाब की पटियाला जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading