SHEOHAR : नशे में चूर 10 जुआरी गिरफ्तार, शराब बरामद

SHEOHAR : दीपावली के अवसर पर जुए के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली है. नगर पुलिस ने नशे में चूर दस जुआरी को 5 हजार पांच सौ रुपये व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार जुआरियों के निशानदेही पर श्याम पुर पुलिस ने भोरहा गांव से 350 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

 

इस बाबत एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार राय ने छापामारी दल गठित कर  नगर पंचायत वार्ड नंबर 5  ब्रह्मस्थान के पास से 10 जुआरियों को ताश के पत्ते सहित नगद 5 हजार5 सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए जुआरियों में नगर के पप्पू पटेल, जलालुद्दीन, जाबीद, रामबाबू पटेल, राजन कुमार, मुर्तजा खान, मो. आदिल, फिरोज, जाकिर हुसैन तथा मुन्नू कुमार को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार जुआरियों के निशानदेही पर श्यामपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में भोरहा गांव में छापेमारी कर सौ लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज श्यामबाबू कुमार व राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.