PATNA : 9 IAS जायेंगे 25 दिनों की ट्रेनिंग पर

PATNA : बिहार में विभिन्न विभागों में कार्यरत भारतीय प्रद्शासनिक सेवा (IAS) के नौ अधिकारी ट्रेनिंग पर जाने वाले हैं. ये सभी दिनांक 19 नवंबर 2018 से 14 दिसंबर 2018 तक मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग करेंगे. यह मिडटर्म सर्विस ट्रेनिंग का फेज 3 है.

इनमें सुपौल के DM बैद्यनाथ यादव और वैशाली के DM राजीव रौशन भी ट्रेनिंग पर जायेंगे. इन दोनों की जगह जिले के अपर समाहर्ता या उप विकास आयुक्त (DDC), जो भी वरीय हों, जिलाधिकारी के प्रभार में रहेंगे.

अन्य IAS अधिकारियों के स्थान पर प्रभार में रहने वाले अधिकारियों का निर्णय संबंधित विभाग द्वारा आतंरिक तौर पर किया जाएगा. आगे देखें ट्रेनिंग पर जाने वाले सभी अधिकारियों की सूची.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading