PATNA : हत्याकांड की जांच में पहुंचे SSP मनु महाराज

PATNA : परसा बाजार थाने के एतवारपुर गांव में पुलिस के द्वारा गोलीकांड में जांच करने एसएसपी मनु महाराज पहुंचे. गांव पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसएसपी जैसे ही गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने घेर लिया. ग्रामीणों ने पुलिस की बर्बरता की कहानी सुनाई. महिलाओं ने एसएसपी को कहा कि आप की पुलिस बेलगाम हो गयी. बच्चों को भी नही बक्शा. यहां तक कि घर में सोये हुये लोगों को जगा कर पिटायी की.

उसके बाद एसएसपी मनु महाराज ने पुलिस की गोली से मारे गये अभिषेक कुमार उर्फ चिंटू के भाई पिंटू और समाजसेवी सुभाष राय से अलग अलग पूरी घटना की जानकारी ली. पुलिस की गोली से सुभाष राय का बेटा अजीत भी जख्मी हुआ है. करीब आधे घंटे रूकने के दौरान एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा.

एतवारपुर में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत के बाद प्रदर्शन और हो हंगामा को लेकर परसा और बेउर थाना में पुलिस ने दो अलग अलग एफआईआर दर्ज किया है. अबतक इस मामले में चार एफआईआर हो चुके हैं. परसा बाजार थानेदार जय प्रकाश ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम, रेल मार्ग जाम, आगजनी, पुलिस पर रोड़ेबाजी और सरकारी कार्यों में बाधा डालने वाले ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

वहीँ बेउर थानेदार रंजन कुमार ने बताया कि बवाल और हंगामा करने वाले साठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस प्रदर्शन के दौरान बवाल करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

मालूम हो कि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. आज केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी एतवारपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की और दोषियों पर कार्रवाई की पुलिस प्रशासन से मांग की.

ख़ास बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने अबतक FIR नहीं किया था. बाद में मीसा भारती मृतक के पिता के साथ परसा बाजार थाने पहुंची और FIR दर्ज करवाई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading