मशहूर सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन भी एक बेहतरीन गायिका हैं। शैनन अभी तक कई गायकों के साथ गाने गा चुकी हैं।
हाल ही में कुमार सानू से पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी के साथ गाना गाएंगे? उन्होंने कहा कि ‘हमने इट्स मैजिकल गाना साथ गाया है। मैंने हिंदी में गाया है और उसने अंग्रेजी में गाया है। मैं उसके साथ रोमांटिक गाना नहीं गाना चाहता हूं।हमारा बाप-बेटी का रिश्ता है ऐसे में अच्छा है कि हम रोमांटिक गाने एक साथ ना गाएं।’

कुमार सानू ने आगे कहा कि ‘उसने सोनू निगम और शान के साथा गाना गाया है। शैनन ने एकता कपूर की एक फिल्म में हिमेश रेशमिया के साथ अपनी आवाज दी है।’
बता दें कि शैनन ने साल 2018 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अमेरिका में एक गाना अ लॉन्ग टाइम गाया था।
