स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y11 लॉन्च करने वाली है। इस फोन में 6.35 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Vivo Y11 की भारत में लॉन्चिंग की जानकारी मुंबई के महेश टेलीकॉम ने दी है। महेश टेलीकॉम ने फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी है कि इस फोन में 6.35 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1544×720 पिक्सल होगा।