रिलीज हुआ ‘हंगामा 2’ का पोस्टर

वर्ष 2003 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा’ के निर्माता ने अब इसका दूसरा भाग ‘हंगामा 2’ लाने की तैयारी कर ली है। इस फिल्म के लिए निर्माता और निर्देशक प्रियदर्शन और वीनस एंटरटेनमेंट के रतन जैन ने हाथ मिलाया है।

add

इस फिल्म में निर्माताओं की तैयारी आपको हंसी, आनंद और मनोरंजन का डबल डोज देने की है।वह कहते हैं, ‘हंगामा को रिलीज हुए 17 साल बीत चुके हैं और दर्शक इस फिल्म को अभी भी याद करते हैं। मुझे हलचल और गरम मसाला के बाद फिर से निर्माता रतन जैन के साथ काम करने में खुशी हो रही है। और मैं हंसी से लोट-पोट कर देने वाली इस मनोरंजन भरी फिल्म को बड़े पर्दे पर वापस लाने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं।’

add

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता रतन जैन ने कहा, ‘हंगामा अपने समय के सबसे प्रतिष्ठित कॉमेडी से भरपूर और मनोरंजक फिल्मों में से एक रही है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों की एक सुनहरी याद है। हम इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को बड़े पर्दे पर वापस लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।’

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.