कंटेंट क्वीन एकता कपूर के लिए साल 2019 एक शानदार वर्ष रहा है जहाँ सभी प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर का बोलबाला देखने मिला।

एकता के लिए सबसे बड़ा आकर्षण आयुष्मान खुराना स्टारर ‘ड्रीम गर्ल’ थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म की सफलता से खुश, एकता कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए नवोदित निर्देशक राज शांडिल्य को एक लग्जरी कार उपहार में दी है।

दिलचस्प बात यह है कि बालाजी और राज ने एक साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है, जो एक मनोरंजक फिल्म होगी। यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।