वीवो ने वाय सीरीज के तहत वाय11 2019 को भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन को वियतनाम में पेश किया था। यूजर्स को इस डिवाइस में डुअल कैमरा, बैटरी और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा।
कंपनी ने इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये रखी है। वीवो वाय11 2019 की सेल 25 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। वहीं, ग्राहक इस फोन को मिनरल ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

कंपनी ने इस फोन में 6.35 इंच का एचडी प्लस वॉटरनॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1544 पिक्सल है।
कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
