साउंड वन ने भारत में लेटेस्ट वी10 ब्लूटूथ हेडफोन को लॉन्च कर दिया है। आपको को इस हेडफोन में माइक्रोफोन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और कॉल मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस 10 मीटर रेडियस में मजबूती के साथ कनेक्ट रहेगा।

साउंड वन ने इस ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत 1,390 रुपये रखी है। वहीं, आप इस हेडफोन को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
इस हेडफोन में 350 एमएएच की बैटरी दी है, जो सिंगल चार्ज में 8 से लेकर 10 घंटे तक काम करती है।
कंपनी ने इस हेडफोन को खास पोर्टेबल डिजाइन दिया है, जिससे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
