टेलीविजन का जाना-माना चेहरा, मॉडल और सेलिब्रिटी शेफ जगी जॉन अपने घर में किचन में मृ’त पाई गई हैं। जगी अपने इस केरल के कुरवनकोनम स्थित फ्लैट में मां के साथ रहती थीं। वह टेलीविजन चैनल रोजबाउल पर ‘जगीज कुकबुक’ नाम से कुकरी शो चलाती थीं और ब्यूटी व पर्सनैलिटी शोज में बतौर जज भी दिखती थीं।

खबरों की मानें तो जगी का श’व सबसे पहले उनके एक पड़ोसी ने देखा था। जगी के पार्टनर लगातार उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो जगी के पार्टनर ने उनके पड़ोसी को फोन करके घर जाने को कहा।
इसके बाद पड़ोसी ने ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं और मौ’त के कारणों का खु’लासा अभी नहीं हुआ है।
