लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) पर वि’रोध जताया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री एनआरसी और एनपीआर के मु’द्दे पर देश से झूठ बोल रहे हैं। एनपीआर भी एनआरसी का ही हिस्सा है।

एनपीआर के लिए जब सरकारी कर्मचारी जानकारी मांगने आपके घर आएं तो उन्हें अपना नाम रंगा बिल्ला बताइए। अपने घर का पता देने के बजाए प्रधानमंत्री के घर का पता लिखवाएं।’
इस बीच फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने अरुंधति रॉय को जे’ल में डालने की बात कही है।अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सफेदपोश आतंकवादी अरुंधति रॉय एक बार फिर उजागर हुईं हैं।
देश के खि’लाफ राजद्रो’ह करना, झूठ बोलना और आधिकारिक दस्तावेज बनाना, राष्ट्र के लिए उनका ज्ञान है। इस श्रेणी के लोग केवल झूठ बोल सकते हैं, धो’खा दे सकते हैं और मा’र सकते हैं- ये घोर अप’राधियों के लक्षण हैं। इनको जिंदगीभर के लिए सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।’
