नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी राय रख रहे हैं। कोई इस कानून का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके वि’रोध में है।
हाल ही द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स कई मुद्दों पर नहीं बोल सकते। उन्होंने कहा, ‘अगर हम कुछ कहेंगे तो किसी को बु’रा लग जाएगा। अगर मैं या सैफ अली खान कुछ कहते हैं, तो लोग कल जाएंगे और प्र’दर्शन करने लग जाएंगे।’

अजय ने कहा कि वो मेरी फिल्म ‘तानाजी’ को बैन कर देंगे इससे फिल्म के प्रोड्यूसर को नुकसान होगा और इसका प्रोड्यूसर मैं ही हूं। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा आमिर खान और संजय लीला भंसाली जैसी हस्तियों के साथ हो चुका अजय देवगन ने कहा कि एक फिल्म बनाने में कई लोग शामिल होते हैं, और फिल्म के नुकसान से उनका नुकसान भी होता है।
उन्होंने कहा, ‘हमें ओपिनियन बनाना चाहिए और हमारा ओपिनियन होता भी है। आधी मीडिया कुछ कह रही है और आधी कुछ और। हम बाहर जाकर कुछ भी नहीं बोल सकते।’
