MUZAFFARPUR : सेवा से बर्खास्त हुए 210 आवास सहायक और अकाउंटेंट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में हड़ताल पर गए आवास सहायकों पर गाज गिरी है. सरकारी आदेश के तहत जिले के 210 आवास सहायकों एवं अकॉउंटेन्ट को बर्खास्त कर दिया गया है. इसके साथ ही 35 अन्य पर भी कार्रवाई करने की बात कही गई है.आवास सेवकों पर ये कार्रवाई डीएम ने की है.

डीएम मोहम्मद सोहैल के मुताबिक हड़ताल से प्रधानमंत्री आवास योजना का काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. इस कार्रवाई के बाद रोजगार सेवकों को आवास सहायकों का प्रभार देने की तैयारी हो रही है.डीएम ने नया आईडी और पासवर्ड बनाकर भी लक्ष्य पूरा करने की बात कही.

मालूम हो कि आवास सहायक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़लात पर थे जिससे जिले के विकास कार्यों खास कर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों पर इसका बुरा असर पड़ा था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading