64वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के चार पदों के लिए उम्र सीमा में दी गई छूट

पटना. 64वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के चार पदों के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है। आपूर्ति निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड एससीएसटी कल्याण पदाधिकारी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पदों पर पहले बहाली बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा से होती थी।

1 अगस्त, 2014 को उम्र सीमा का कट ऑफ मान कर अंतिम बार इन पदों के लिए बीएसएससी से बहाली हुई थी। वैसे उम्मीदवार जो 1 अगस्त 2018 को अधिकतम उम्र सीमा के कारण आवेदन नहीं भर सके हैं, उनके लिए उम्र सीमा बढ़ायी गई है। मंगलवार को बीपीएससी ने आदेश जारी किया है।अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए उम्र सीमा 1 अगस्त, 1978 से 31 जुलाई, 1981 तक, अनारक्षित महिला अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) 1 अगस्त, 1975 से 31 जुलाई, 1981 तक , बिहार राज्य के सरकारी सेवक जो तीन वर्षों की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके हों वैसे उम्मीदवार 1 अगस्त, 1970 से 31 जुलाई, 1981 तक और निशक्त उम्मीदवार के लिए 1 अगस्त, 1968 से 31 जुलाई, 1981 तक की उम्र सीमा में आने वाले लोग इन चार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.