Realme C2s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

रियलमी ने थाईलैंड में सी सीरीज के सी2 एस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। रियलमी सी2 एस में दमदार बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

रियलमी ने इस फोन को टीएचबी 1,290 (करीब 3,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा है। इसके अलावा कंपनी सीमित समय के लिए इस फोन के साथ हेडफोन्स दे रही है, जिसकी कीमत टीएचबी 299 (करीब 700 रुपये) है।

add

कंपनी ने इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

इसके अलावा इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, यह फोन कलर ओएस 6.1 और एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.