शिवहर निवासी दो बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, दोनो की मौके पर ही मौत

मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर जिला अंतर्गत दलसिंहसराय थाने के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 स्थित गादोबाजिदपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार की दोपहर शिवहर निवासी दो बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक का शव ट्रक में फंस गया। जिससे वह करीब 100 मीटर तक घिसटता रहा। जिससे उसके कई टुकड़े हो गए।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर दोनों के शब को कब्जे में लिया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से एक युवक की पहचान शिवहर जिले के खैरा पहाड़ी दोस्तिया के वार्ड पांच निवासी रूपनारायण के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों युवक मुसरीघरारी से बरौनी की ओर जा रहे थे, इसी बीच उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.