हांसी : हिसार रोड पर ग्रीन वैली के समीप दिन दहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक से नगदी व सोने की अंगूठी छीन लीे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूप नगर कॉलोनी निवासी धर्मपाल दीपावली की शॉपिंग करने के लिए स्कूटी पर सवार होकर हिसार जा रहा था। इसी दौरान टॉल प्लाजा से पहले ग्रीन वैली होटल के समीप कार सवार युवकों ने उसे रोक लिया व उसे पर्स व सोने की अंगूठी छीन ली। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि पर्स में करीब 8000 रुपये की नगदी थी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। लूट की वारदात को अंजाम देकर स्वीफ्ट कार में सवार युवक हिसार की तरफ भाग गये।
वहीं दिन दहाड़े इस तरह सड़क पर लूट होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। वहीं लूट के बाद आस पास के क्षेत्र में भी डर का माहौल बन गया। दिन के वक्त कार में सवार हो आए बदमाश पहले से ही पीछा कर रहे थे या वो किसी और मकसद से पहुंचे थे। इन सभी तरह के पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। कार सवार बदमाश कहीं स्कूटी सवार को पहले से तो नहीं जानते थे पुलिस की जांच इस ओर भी बढ़ रही है ।