PATNA : “हम” पार्टी की हालत 80-85 सीटों पर काफी मजबूत है – जीतन राम मांझी

#BIHAR #INDIA : ‘हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया है कि महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का मामला कायम है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा रखने वाला कोई भी आदमी ऐसी अक्खड़ भाषा नहीं बोल सकता है।

शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि वे भी लालू प्रसाद का सम्मान करते हैं, पर महागठबंधन के लिए समन्वय समिति होनी चाहिए। वैसे इस मामले में 15-16 जनवरी के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। कहा कि उनकी पार्टी की हालत 80-85 सीटों पर काफी मजबूत है। इन सीटों पर हम खुद भी जीत सकते हैं और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को जिता भी सकते हैं। हालांकि ‘हम कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा यह महागठबंधन की बैठक में तय होगा।

5-7 दिनों के बाद बैठक में ही महागठबंधन के नेता का नाम भी तय हो जाएगा। महागठबंधन में शामिल दलों का ल‌क्ष्य भाजपा को हराना है। कहा कि ‘हम का 25 जिलों में बूथ कमेटियों का गठन हो गया है और मार्च तक 85 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.