‘तपाक से देखो छपाक’ पर बोले मुख्तार अब्बास – समय मिलेगा तो मैं भी फिल्म छपाक देखूंगा

ए’सिड पी’ड़िता लक्ष्मी की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘छपाक’ अपनी रिलीज से दो दिन पहले अचानक पूरे देश की चर्चा का विषय बन गई। वजह बना, इसकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जेएनयू जाना। इस घटनाक्रम से जहां एक वर्ग फिल्म के वि’रोध में ‘तपाक से देखो छपाक’ जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगा, तो दूसरा वर्ग ‘बॉयकॉट छपाक’ जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगा। दीपिका के जेएनयू जाने पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि सिर्फ कलाकार ही क्यों, कोई भी आम आदमी अपने विचार प्रकट करने के लिए कहीं भी जा सकता है, कोई आपत्ति नहीं हो सकती।

वहीं इस केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से पूछा गया कि दीपिका के जेएनयू जाने पर इस फिल्म का बायकॉट किया जा रहा है तो इस पर उन्होंने कहा कि समय मिलेगा तो मैं भी फिल्म छपाक देखूंगा। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने दीपिका के जेएनयू जाने पर कहा था कि कौन कहां जाता है, इसमें कोई किसी को रोक तो नहीं सकता है। यह एक लोकतांत्रिक देश है और हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है। कोई फिल्म की प्रमोशन के लिए जाता है और कोई फिल्म की प्रमोशन के लिए इवेंट तैयार करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading