UP : अभी ठंड और बढ़ने के आसार, नहीं मिलेगी ठंड से छुट्टी

#UP #BIHAR : उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाके में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा रखी है। मौसम विभाग ने अभी ठंड और बढ़ने के आसार जताए हैं। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान डिग्री 5.0 सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने ठंड को बढ़ा रखा है। पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ बने विक्षोभ के कारण हिमालय की तरफ चक्रवतीर् हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है। जो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के संकेत दे रहा है। हालांकि मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। फिर शीतलहर और गलन बरकार रहेगी। शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 4.० डिग्री सेल्सियस, आगरा का 5.7 डिग्री, बहराइच का 6.4 डिग्री , प्रयाग का 5.1 डिग्री, वाराणसी का 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.