
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जंग’ली जानवर के आतंक को समाप्त करने के लिए वन विभाग द्वारा की गई घोषणा पर त्वरित का’र्रवाई नहीं होने से विक्षु’ब्ध किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में शनिवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी उज्जवल कुमार सिंह से मिला। श्री सिंह से किसान प्रतिनिधियों ने वन विभाग के नका’रात्मक रवैया पर एत’राज जताते हुए जंगली जानवरों के सफायाे हेतु पहल कर शीघ्र अभि’यान चलवाने का आग्रह किया।

मौके पर प्रभारी जिला पदाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को तलब कर उनसे 30 दिसंबर को किसान प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय को अविलम्ब लागू करने को कहा। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने जंग’ली जानवर नीलगाय, घोरपरास, जंगली सू’अर जैसे जानवरों को सरकार द्वारा संर’क्षण सूची से बाहर किए जाने की जानकारी आम लोगों को हो इसके लिए 5 दिनों के अंदर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर होर्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार करने का वादा किया।

वहीं उन्होंने 15 तारीख तक जिले में जंगली जानवर को मारने के लिए शू’टर के आने की भी बात कही। साथ ही फसल क्षति के मुआ’वजा मामले में त्वरित का’र्रवाई हो इसके लिए वन विभाग के कार्यालय में विशेष सेल के 3 दिनों के अंदर कार्यरत कराने का भी बात कही। वन प्रमंडल पदाधिकारी के इस वक्तव्य पर किसान प्रतिनिधियों ने कडा एत’राज जताते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा ही 15 जनवरी से पूर्व अभि’यान चलाने की बात कही थी। लेकिन विभाग ने अभी तक कोई का’र्यवाही नहीं किया है।

किसानों के उ’ग्रता को देखते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी ने किसानों से वन प्रमंडल पदाधिकारी को 20 जनवरी तक समय सीमा देने की बात कही। किसान प्रतिनिधियों ने प्रभारी जिलाधिकारी के आग्र’ह पर अपने आंदो’लन को 20 जनवरी तक स्थगित करने की घो’षणा की। मौके पर ही किसान प्रतिनिधियों ने कहा की यदि 20 जनवरी से पूर्व जंग’ली जान’वरों के आ’तंक से मु’क्ति हेतु अभि’यान नहीं चलाया जाता है तो 21 जनवरी से किसान उ’ग्र आं’दोलन करने को मजबूर हो जाएंगे और इसकी सारी जवा’बदेही जिला प्रशासन और वन विभाग की होगी.

इससे पूर्व मुज़फ़्फ़रपुर के समाहरणालय में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी प्रतिमा पर उनकी पुण्य तिथि पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने देश के महान विभूति लालबहादुर शास्त्री पार्क के जीर्णोद्धार के लिए जिला प्रशासन से सौंदर्यकरण कराये जाने की भी मांग की. बैठक में शामिल लोगों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार, भोलानाथ झा, नागेंद्र चौधरी (सेवानिवृत्त डीआईजी),( वीरेंद्र राय उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक), चंदेश्वर चौधरी ,नरेंद्र सिंह, शिव चंद्र प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर सिंह , राधेश्याम सिंह, नवल ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार (लालू ) सहित कई किसान नेता उपस्थित थे ।

