ROHTAS : अपहरणकर्ताओं के गैंग का उद्भेदन, 4 गिरफ्तार

ROHTAS : रोहतास पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के गैंग का उद्भेदन किया है। साथ ही पुलिस ने चार शातिर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। इस गिरोह के सदस्य पहले अपहरण कर अपहृत की हत्या कर देते थे फिर उसके बाद फिरौती की राशि वसूल की जाती थी।

साल 2018 के अगस्त महीना में मॉडल थाना के तकिया से अपहृत रंजन तथा 31 अक्टूबर को शिवसागर के दवानपुर से आईटीआई के छात्र अमित की लाश बरामदगी के बाद पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रोहतास जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार शातिर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं के क्राइम करने का तरीका अजीबोगरीब था। गिरोह के गुर्गे पहले अपहरण करते फिर उसके बाद अगवा व्यक्ति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करते। आखिर में फिरौती की राशि परिजनों से वसूल की जाती थी।

एसपी ने बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह गिरोह अपने जान-पहचान के लोगों का ही अपहरण करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.