बिना ओटीपी के 2,000 रुपये तक का कर सकेंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

देश की ऑनलाइन कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म से 2,000 रुपये तक की पेमेंट के लिए वन टाइम पासर्वड यानी ओटीपी ऑथेंटिकेशन को खत्म करने वाली हैं। कंपनियों के इस कदम से ट्रांजेक्शन करना बहुत आसान हो जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने 2,000 रुपये तक की ओटीपी ऑथेंटिकेशन को पूरी तरह से हटा दिया है, जबकि स्विगी समेत ओला और उबर जैसी कंपनियां इसे अपनाने की तैयारी कर रही हैं।

add

उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द ही सभी कंपनियां 2,000 रुपये तक की पेमेंट बिना ओटीपी के लेंगी। आरबीआई ने ऑनलाइन पेमेंट को आसान बनाने के लिए देश के बैंकों को ओटीपी ऑथेंटिकेशन को हटाने की मंजूरी दी थी।

वहीं, पेटीएएम के वाइस प्रेजिडेंट पुनीत जैन का कहना था कि हमारी कंपनी बिना ओटीपी के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस सेवा को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading