बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का कैं’सर से नि’धन हो गया है। ऋतु, श्वेता बच्चन की सास थीं । श्वेता की शादी ऋतु के बेटे निखिल नंदा से हुई है। ऋतु 71 साल की थीं। सभी सेलेब्रिटीज दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं ।
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के नि’धन की खबर दी है । रिद्धिमा कपूर ने लिखा, ‘मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी । बुआ आप हमेशा याद आएंगी । RIP’।

रिद्धिमा कपूर के पोस्ट पर एकता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सुन के बहुत बुरा लगा ।’ ऋतु के पा’र्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कहां होगा, इस पर कपूर खानदान की ओर से कोई बयान नहीं आया है ।
ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में कपूर खानदान के अलावा बच्चन परिवार के पहुंचने की भी उम्मीद है ।
