यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘तानाजी’

10 जनवरी को रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के स्टेट जीएसटी फ्री करने का एलान किया गया है। अजय देवगन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात भी की है।

add

फिल्म फिल्म ‘तानाजी’ को दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने चौथे दिन भी अच्छी कमाई की। फिल्म ने सोमवार को 12 से 13 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म अभी तक करीब 75 करोड़ कमाने में कामयाब रही है।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.