PATNA : सुल्तान पैलेस परिवहन भवन में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च का उद्घाटन

#BIHAR #INDIA : बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा पटना के सुल्तान पैलेस परिवहन भवन में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च बनाया गया जिसका उद्घाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया। वही मंत्री ने बताया की इस विशेष ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया।

कई बार ऐसा होता है कि जो ड्राइवर होते है जिनके पास लाइसेंस है लेकिन उनके पास तजुर्बा नहीं होता चलाने का। ऐसे में अगर ड्राइवर दोषी पाए जाते है तो उनके लाइसेंस को जब्त कर डीटीओ में जमा कर दिया जाएगा और उन्हें बुला कर 1:30 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी और अच्छे से सब बता कर उन्हें लाइसेंस वापस कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.