BIHAR : नौवीं क्लास के बच्चों को साईकिल के लिए राशि जारी

PATNA : बिहार के सरकारी हाईस्कूलों में पढनें वाले लगभग 11 लाख छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है । छठ के बाद सभी बच्चों को साईकिल के लिए पैसे मिल जायेंगे। शिक्षा विभाग ने छोटी दीपावली के दिन यानी 6 नवम्बर को ही साईकिल के लिए राशि जारी कर दी है। बिहार ने इस बार 345 करोड़ 51लाख की राशि सभी जिला के डीपीओ के खाते मे भेज दी है। इस बार बच्चों को साइकिल के लिए 2500रू की जगह 3000 रू मिलेंगे।

सरकारी स्कूलों में  पढने वालों में लड़कियों की संख्या अब बच्चों से कम नहीं रही। इस बार शिक्षा विभाग ने साइकिल के लिए जो आंकड़ा जारी किया है उसमें लड़के-लड़कियों की संख्या में अधिक गैप नही है। इस बार नौवीं क्लास में पढने वाली 5 लाख 74 हजार 201 लड़कियों को साईकिल योजना की राशि मिलेगी। जबकि 5 लाख 77 हजार लडकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।यानी  छात्र-छात्राओं की संख्या में महज 3 हजार का अंतर है।

राज्य सरकार इस बार साइकिल योजना को लेकर सख्त है। शिक्षा विभाग ने सभी डीपीओ को सख्त आदेश दिया है की जिन छात्र-छात्राओं की  अप्रैल-अक्टूबर के बीच 75 फीसदी हाजिरी है उन्हीं को साइकिल की राशि दी जाए।अगर नियम को तोड़ा गया तो इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दोषी होंगे और उनसे राशि वसूल की जाएगी।

साथ यह भी आदेश दिया गया है की साइकिल के लिए जो राशि दी जा रही है उससे हर हाल में साइकिल खरीद की जाए।खरीद करवाने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल की होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.