शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस वहज से सोने-चांदी की मांग भी बढ़ गई है। पिछले दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में भले ही मामूली बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन पिछले 10 कारोबारी दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 6 जनवरी से लेकर अब तक सोना 500 रुपये से अधिक सस्ता हो चुका है।

सोने की नई कीमतों (Gold Price 17 January 2020) की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की शुक्रवार 40,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। इस दौरान कीमतें 32 रुपये बढ़ी हैं, जबकि, गुरुवार को सोने के दाम 40,418 रुपये प्रति दस ग्राम 43 रुपये बढ़कर 40,458 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे। इससे पहले बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 40,185 रुपये से बढ़कर 40,441 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।
