#BIHAR #INDIA : लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। नीतीश की जल- जीवन- हरियाली यात्रा पर तं’ज कसते हुए लालू ने ट्वीट कर इसे ”छल छीजन घड़ियाली” का नाम दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को पलटूराम कहते हुए मानव श्रृंखला बनाने को आड़े हाथ लेकर कहा कि बाढ़ राहत में कभी पलटूराम ने 18 हेलिकॉप्टर नहीं लगाए जो अब मानव श्रृंखला का फोटू खिंचवाने के लिए करोड़ों खर्च कर 18 हेलिकॉप्टर मंगवाएं हैं।

लालू यादव ने ट्वीट किया, ”ग़रीब का 24500 करोड़ ‘छल छीजन घड़ियाली’ के नाम पर लूटा और अब करोड़ों मानव श्रृंखला के नाम। आम नागरिक के धन की बर्बादी व नौटंकी की यह पराकाष्ठा है। बाढ़ राहत में कभी पलटूराम ने 18 हेलिकॉप्टर नहीं लगाए जो अब मानव श्रृंखला का फोटू खिंचवाने के लिए करोड़ों खर्च कर 18 हेलिकॉप्टर मंगवाएं हैं।”

लालू ने लिखा कि कड़ाके की ठंड में मानव श्रृंखला में अगर अधिकारी जबरदस्ती बूढ़े, बच्चों, औरतों, स्कूली छात्रों व आम नागरिकों को खड़ा करे तो उसका वीडियो बनाकर डाल देना। करोड़ों का सरकारी खर्च, फ़ोटो खींचने के लिए 18 हेलिकॉप्टर, मुंबई से फ़ोटोग्राफ़र और काम धेले का नहीं। यह नौटंकी और फिज़ूलखर्ची क्यों?
