AURANGABAD : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

AURANGABAD : बड़ी खबर आ रही है बिहार के औरंगाबाद से. जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में ट्रक से ओमनी कार टकरा गयी. जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हुई. राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के समीप पहले से खड़ी ट्रक से ओमनी कार टकरा गयी. इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी. सभी उत्तर प्रदेश के मऊ जिला अंतर्गत हलदरपुर थाना क्षेत्र के इटली गांव के रहने वाले थे.

मृतकों में धनबाद के कोल्डफील्ड में काम करने वाले जय सिंह भी शामिल हैं. दो अन्य मृतकों की पहचान जय सिंह की बेटी तृप्ति सिंह और परिजन दीनानाथ सिंह के रूप में हुई है. पता चला कि मंगलवार को दोपहर में जयसिंह की चाची कि मृत्यु हो गयी. जय सिंह का परिवार दाह संस्कार में शामिल होने देर शाम मऊ के लिए निकला. बुधवार की देर रात उनकी ओमनी कार ने एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में कार चालक की लापरवाही सामने आयी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कामा बिगहा पास कार पूरी रफ्तार में आ रही थी. ब्रेकर को पार करते समय चालक कार पर नियंत्रण न रख सका और खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.